{"_id":"2f8ceb8d9ee170d921a9da9220355b0a","slug":"jimmy-grabbed-the-prize-of-15-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी जिमी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का इनामी जिमी पकड़ा
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल कर्मचारी राजू की हत्या के मामले में चार साल से वांछित दोस्त जिमी को विजयनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिमी से पिस्टल, 5 कारतूस मिलेे हैं।
दो साल पहले बिसरख थानाक्षेत्र में हुई कोरियन महिला की हत्या में भी वह शामिल था। उसे नोएडा पुलिस ने जेल भेजा था।
एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि 24 परगना, कोलकाता निवासी जिमी उर्फ जमील झुग्गी झोपड़ी विजयनगर में रहता था।
12 अक्तूबर 2011 को उसने सम्राट चौक पर होटल कर्मचारी राजू निवासी विजयनगर की दोस्त के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2011 में लूट के एक मामले में वह जेल में बंद था।
डासना जेल में ही राजू से उसकी मुलाकात हुई थी। जेल में कुछ बंदियों के साथ साजिश कर राजू ने जिमी की पिटाई करवाई थी।
जेल से छूटने के बाद उसने राजू की हत्या कर दी थी। इस मामले में जिमी के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गाजियाबाद पुलिस ने जिमी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
राजू की हत्या के बाद जिमी दिल्ली, नासिक और ग्रेटर नोएडा में ठिकाने बदलकर रहा। ग्रेटर नोएडा से कोरियाई महिला की हत्या के मामले में, नासिक से एनडीपीएस के मामले में और दिल्ली से लूट के एक मामले में जेल गया था।
जिम्मी का दावा है कि उसे कोरियाई महिला के मर्डर केस में फंसाया गया था।जिमी एक जगह पर दो-तीन मिनट से ज्यादा नहीं रुकता था। उसे किसी जानकार भी यकीन नहीं था।
उधर, एसपी सिटी ने बताया कि जिमी की मुलाकात 16 साल की उम्र में ही अमरीश पुरी नामक चोर से हुई थी। अमरीश संग जिमी ने कई वारदातें की थीं। अमरीश को जिमी गुरु मानता था।