फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery bags inspector laughed miscreants wearing school dress

स्कूल ड्रेस पहने बदमाशों ने दरोगा के बैग से ज्वैलरी उड़ाई

Sun, 11 May 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 May 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jewellery bags inspector laughed miscreants wearing school dress

पुराने बस अड्डे से लालकुआं जा रहे महाराष्ट्र पुलिस में तैनात दरोगा के बैग से आटो सवार बदमाशों ने दो लाख की ज्वैलरी उड़ा ली। लालकुआं पहुंचकर आटो से उतरने पर वारदात का पता चला।

विज्ञापन


आरोपी युवक स्कूली ड्रेस पहने हुए थे। वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दरोगा ने थाने-चौकी के कई चक्कर लगाए। करीब पांच घंटे बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिर सिहानी गेट थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस में तैनात दरोगा कालीचरण ने बताया कि वह मूल रूप से एटा का रहने वाला है। फिलहाल नासिक स्थित सातुर पुलिस लाइन में उसका परिवार रहता है।

शनिवार सुबह वह अपनी दो बेटियों संगीता और विनीता के साथ गाजियाबाद आया था। कालीचरण ने बताया कि पुराना बस अड्डे से उसने लालकुआं तक जाने के लिए आटो पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो में पहले से ही स्कूली ड्रेस पहने चार युवक सवार थे। उसकी दोनों बेटियां सामान के साथ पीछे बैठ गईं, जबकि वह खुद ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठ गया।

चारों युवक रास्ते में ही उतर गए। लाल कुआं पहुंचने पर पता चला कि उनके बैग की चेन खुली हुई है और उसमें रखी करीब दो लाख कीमत की ज्वैलरी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed