{"_id":"6f02733875a3ca9b55da2ea009982e18","slug":"jaykrn-hijack-lamp-leads-from-the-car-police-searching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकरण अपहरण कांडः कार से सुराग ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयकरण अपहरण कांडः कार से सुराग ढूंढ रही पुलिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट कोतवाली पुलिस अपहरण के आरोपी दीपक की कार से सुराग ढूंढ रही है, जिसमें जयकरण को अगवा कर ले जाया गया था। पुलिस पता कर रही है कि कार उसने किससे और कब खरीदी थी।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस को लग रहा है कि इस मामले में मास्टर माइंड कोई और है। इसके अलावा पुलिस दीपक केचाचा, उसकी पत्नी, नशे का इंजेक्शन और पिस्टल देने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात तक इनमें से कोई भी पुलिस को हत्थे नहीं चढ़ा था। दूसरी तरफ, पुलिस ने दीपक के भाई आयुष को उसके परिवार के अन्य सदस्यों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
वह बुधवार तक थाने में ही था, क्योंकि उसके भाई जेल में हैं और मां पुलिस की हिरासत में। बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में निवासी शेयर ट्रेडर विवेक महाजन और डाक्टर अमीता के बेटे जयकरण (13) का अपहरण कर लिया गया था।
आठवीं के छात्र जयकरण को छोड़ने के एवज में दो करोड़ रुपये फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने सोमवार को उसे मुक्त कर तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।