फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Javed Akhtar Khan, was killed by a bullet, pistol recovered from old road Ktadha

जावेद ने ही मारी थी अख्तर खान को गोली, पुराना कठैड़ा रोड से तमंचा बरामद

Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar Khan, was killed by a bullet, pistol recovered from old road Ktadha
घटनास्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दरोगा अख्तर खान को जावेद ने ही गोली मारी थी। एक बार गोली मारने के बाद जावेद ने दोबारा फायरिंग की थी। हालांकि दूसरी गोली दीवार में लगी। बुधवार को पुलिस रिमांड पर जावेद ने यह बात दादरी पुलिस को बताई।

विज्ञापन


पुलिस ने जावेद की निशानदेही पर शिवनाडर विवि के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए 12 बोर की पौना बंदूक को बरामद कर लिया है। वहीं, गुलफाम उर्फ तोता को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि गुलफाम उर्फ तोता को बुलंदशहर और जावेद को दिल्ली से रिमांड पर लाया गया है। गहन पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि अपने को पुलिस से घिरा समझ कर ही उन्होंने गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा अख्तर खान को एक गोली मारने के बाद जावेद ने दूसरी गोली भी चलाई थी। उसके बाद गुलफाम ने छत पर जाकर फायरिंग की। इसके बाद सभी बदमाश छत से पीछे की तरफ  से उतर कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जावेद की निशानदेही पर एक बंदूक व गुलफाम की निशानदेही से पुराना कठैड़ा रोड से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 
मालूम हो कि 25 अप्रैल को नगर के मोहल्ला नई आबादी में दबिश देने गई पुलिस पर गोली चलाकर दरोगा अख्तर खान की हत्या कर दी थी। दरोगा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जावेद ने दिल्ली की कड़कड़डूमा जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 


ऑटो से भागे थे बदमाश
पुलिस से झड़प के बाद सभी बदमाश अलग-अलग पैदल ही नई आबादी से फरार हुए थे। इसके बाद लगभग सभी बदमाशों ने अलग-अलग ऑटो कर अपने रास्तों को निकल गए। जावेद और तोता हापुड़ पहुंच गए। फुरकान के पकड़े जाने के बाद जावेद ने दिल्ली की अदालत में सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed