{"_id":"5745c2314f1c1b78226908ad","slug":"javed-akhtar-khan-was-killed-by-a-bullet-pistol-recovered-from-old-road-ktadha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद ने ही मारी थी अख्तर खान को गोली, पुराना कठैड़ा रोड से तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जावेद ने ही मारी थी अख्तर खान को गोली, पुराना कठैड़ा रोड से तमंचा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा अख्तर खान को जावेद ने ही गोली मारी थी। एक बार गोली मारने के बाद जावेद ने दोबारा फायरिंग की थी। हालांकि दूसरी गोली दीवार में लगी। बुधवार को पुलिस रिमांड पर जावेद ने यह बात दादरी पुलिस को बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने जावेद की निशानदेही पर शिवनाडर विवि के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए 12 बोर की पौना बंदूक को बरामद कर लिया है। वहीं, गुलफाम उर्फ तोता को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि गुलफाम उर्फ तोता को बुलंदशहर और जावेद को दिल्ली से रिमांड पर लाया गया है। गहन पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि अपने को पुलिस से घिरा समझ कर ही उन्होंने गोली चलाई थी।
विज्ञापन
दरोगा अख्तर खान को एक गोली मारने के बाद जावेद ने दूसरी गोली भी चलाई थी। उसके बाद गुलफाम ने छत पर जाकर फायरिंग की। इसके बाद सभी बदमाश छत से पीछे की तरफ से उतर कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जावेद की निशानदेही पर एक बंदूक व गुलफाम की निशानदेही से पुराना कठैड़ा रोड से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि 25 अप्रैल को नगर के मोहल्ला नई आबादी में दबिश देने गई पुलिस पर गोली चलाकर दरोगा अख्तर खान की हत्या कर दी थी। दरोगा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जावेद ने दिल्ली की कड़कड़डूमा जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
ऑटो से भागे थे बदमाश
पुलिस से झड़प के बाद सभी बदमाश अलग-अलग पैदल ही नई आबादी से फरार हुए थे। इसके बाद लगभग सभी बदमाशों ने अलग-अलग ऑटो कर अपने रास्तों को निकल गए। जावेद और तोता हापुड़ पहुंच गए। फुरकान के पकड़े जाने के बाद जावेद ने दिल्ली की अदालत में सरेंडर कर दिया।