हाथी दांत की तस्करी करने वालों का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने हाथी दांत बेचने के फिराक में लाल किले के पास आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 किलो का हाथी दांत बरामद भी किया है।
अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 70 से 75 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों इसे विदेशी पर्यटकों को बेचने के फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार शनिवार को कोतवाली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जीएन तिवारी को सूचना मिली कि दो लोग हाथी दांत बेचने के लिए लाल किला इलाके में आ रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मिल गए हाथियों के तीन दांत
सूचना के आधार पर जहांगीरपुरी निवासी जसपाल सिंह (38) को दबोच लिया। उसके पास से एक हाथी का दांत मिला।
पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी शालीमार बाग निवासी महेंद्र (54) सुनहरी मस्जिद के पास मौजूद है, उसके पास तीन हाथी दांत हैं।
पुलिस ने इस सूचना पर महेंद्र को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को तीन दांत मिल गए। पुलिस ने महेंद्र के कब्जे से एक कार भी बरामद की है।
ऐसे करते थे तस्करी
पूछताछ में जसपाल सिंह ने बताया कि महेंद्र ने उसे हाथी का दांत बेचने के लिए दिया था।
वहीं महेंद्र ने बताया कि दो माह पहले त्रिनगर के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने उसे हाथी का दांत दिया था, जिसे वह असम से लाया था।
उसने बताया कि तब से वह लाल किला आकर विदेशी पर्यटक को हाथी दांत बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने बताया कि जसपाल कारपेंटर का काम करता है, वहीं महेंद्र सब्जी मंडी इलाके में कपड़े बेचता है।