फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Internet business by unemployment fraud.

इंटरनेट पर बेरोजगारों से ठगी का धंधा

Wed, 14 Jan 2015 11:56 AM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
Internet business by unemployment fraud.

अगर आप इंटरनेट के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आप ठगे जा सकते हैं। एक निजी कंपनी ने इंटरनेट पर इसके लिए ईमेल आईडी बनाकर लोगों से रिज्यूमे मांगे, फिर नौकरी दिलाने के नाम पर अकाउंट में बेरोजगारों से लाखों रुपये डलवा लिए।

विज्ञापन


गुजरात का एक व्यक्ति ऐसे ही ठगी का शिकार हुआ। उसने एफआईआर दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी विजयनगर के हैं। गुजरात पुलिस सोमवार को विजयनगर आई और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


गुजरात के  भरूच जिले के अंलेश्वर थाने में दिपेनभाई चंदूभाई पटेल ने 12 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर बायोडाटा भेजा। कंपनी की ओर से एक युवक ने फोन से  संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच दो बार में कई बैंकों के खातों में 27,400 और 21,200 रुपये जमा कराए। कंपनी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे लौटाए। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया।

शिकायत दर्ज करने के बाद जांच में जुटी गुजरात पुलिस को पता चला कि जिस खाते में रकम डलवाई गई है, वह खाता गािजयाबाद के विजयनगर की युवती का है। गुजरात पुलिस सोमवार को यहां पहुंची।


विजय नगर पुलिस के साथ एसबीआई जाकर खाताधारक के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि खाता धारक एक एमकॉम पास युवती है जो कि प्रताप विहार की रहने वाली है।

बैंक के माध्यम से गुजरात पुलिस ने युवती को बैंक बुलाया और हिरासत में लिया। जांचकर्ता एएसआई आर धुलकर ने बताया कि गैंग पकडे़ जाने से सैकड़ों बेरोजगार ठगने बच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed