फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instead of killing police informant, was covered in blood, body

दिल्ली पुलिस के मुखबिर की बदले के लिए की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Tue, 07 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Instead of killing police informant, was covered in blood, body
हत्या - फोटो : Demo Pic

जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात को युवक दिलीप कुमार की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन बदमाशों को दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मदनपुर खादर निवासी मोनू (27), विक्रम उर्फ विक्कू (19) और दीपक उर्फ गोली (18) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो दिलीप पुलिस का मुखबिर था। आरोपियों को शक था कि दिलीप की मुखबिरी की वजह से वह गिरफ्तार हुए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी झपटमारी व लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी और लूटपाट के 66 मामले सुलझाएं हैं। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक के अलावा 22 मोबाइल फोन, दो कैमरे व छह हैंडबैग बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि दो जून को गौशाला, नाला रोड, मदनपुर खादर में पुलिस को झगड़े की कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचने पर खून से लथपथ दिलीप नामक युवक मिला।

युवकों ने फोल कर घर से बुलाया

Instead of killing police informant, was covered in blood, body
पु‌लिस - फोटो : file photo

एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने पर गोलियों के कई निशान थे। परिजनों ने बताया कि हत्या से पूर्व कुछ युवकों ने उसे फोन करके घर से बुलाया था।

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर विक्रम उर्फ विक्कू को उसके घर से दबोच लिया। इसके बाद दीपक उर्फ गोली व बाद में मोनू को दबोचा गया। तीनों ने माना कि उन्होंने ही दिलीप की गोली मारकर हत्या की थी।

मोनू ने बताया कि उसका गैंग दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी जिले में झपटमारी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। उन्हें शक था कि दिलीप उनकी गतिविधियों की जानकारियां पुलिस को पहुंचाता है।

कुछ माह पूर्व मोनू गिरफ्तार भी हुआ था। उसे शक था कि दिलीप की सूचना पर ही उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद मोनू ने दिलीप को खत्म करने की योजना बना ली।

घटना वाले दिन मोनू ने फोन कर दिलीप को मिलने के बहाने घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मोनू व उसके गैंग को पकड़ने पर दिल्ली में झपटमारी और लूटपाट की 66 वारदातों को सुलझाने का दावा किया है, पुलिस तीनों से और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed