फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instead of helping people stole a bag

मदद के बजाय नए नोटों से भरा बैग चुरा ले गए

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
सार

बैग में 50 हजार रुपये के नए नोट थे  
ईपी एस्टेट इलाके में कार की टक्कर से बेहोश हुए सोनीपत के बुजुर्ग 
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की 

विज्ञापन
Instead of helping people stole a bag
rupees - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपी एस्टेट इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क दुर्घटना के शिकार हुए एक बुजुर्ग की मदद करने के बजाय किसी ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में पचास हजार रुपये के नये नोट थे। बाद में किसी ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसाद गुप्ता (65) सपरिवार कुंडली सोनीपत हरियाणा में रहते हैं। वह दवा का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से लक्ष्मी नगर आए थे।

विज्ञापन

 

जहां से वह बस पर सवार होकर आजादपुर जा रहे थे। रास्ते में प्रेम प्रसाद की बेटी ने फोन किया और शकरपुर से कोई काम करके आने के लिए कहा। प्रेम प्रसाद सचिवालय के बस स्टॉप पर बस से उतर गए। वह शकरपुर जाने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ बस पकड़ने के लिए जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गए। किसी ने उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। होश में आने पर प्रेम प्रसाद ने अपना बैग गायब पाया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि बैग में पचास हजार कीमत के नये नोट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed