फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'India to escape the Dokebajo UK has become a private retreat'

'भारत से भागने वाले धोखेबाजों के लिए एक आरामगाह बन गया है यूके'

Tue, 24 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
'India to escape the Dokebajo UK has become a private retreat'
कोर्ट - फोटो : file photo

भारत से भागने वाले धोखेबाजों के लिए यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) एक आरामगाह स्थान बन गया है। सीबीआई अदालत ने यह टिप्पणी 2200 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी को विदेश यात्रा की अनुमति से इनकार करते हुए की है।

विज्ञापन

 
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने फिल्म स्टूडियो मैसर्स पिक्सीऑन विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पीके तिवारी की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि मुकदमा की सुनवाई के मद्देनजर तिवारी को विदेश यात्रा की अनुमति देना उचित नहीं है।
विज्ञापन


विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि कानून से भागने वाले भारतीय घोटालेबाजों के लिए यूके एक आरामदेह जगह बन गई है। ऐसे हालात में विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीके तिवारी पर 2200 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का है आरोप

'India to escape the Dokebajo UK has become a private retreat'
कोर्ट - फोटो : file photo

बैंक घोटाले के आरोपी पीके तिवारी ने अपने कारोबार के सिलसिले में लंदन व दुबई जाने की अनुमति मांगी थी। तिवारी ने अपनी अर्जी में कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में उसे सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है। 

सीबीआई ने तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने 2013 में बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की शिकायत पर पिक्सीऑन मीडिया, उसके प्रमोटर-निर्देशक पीके तिवारी व अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेज करने व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed