फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the lives of students around the pool party!

पूल पार्टी के चक्कर में गई छात्रों की जान!

Thu, 14 Aug 2014 08:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Aug 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
In the lives of students around the pool party!

चंद्रनगर रीक्रिएशन क्लब में मंगलवार रात दोस्तों के साथ प्रतीक और उत्कर्ष पूल पार्टी के लिए आए थे। पुलिस जांच में पूल के पास शराब की कई बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि सभी ने स्वीमिंग से पहले शराब पी होगी। जहां दोनों डूबे वहां पूल की गहराई करीब 10 फीट है। वहीं, बुधवार को एकेजीआईसी में कंडोलेंस कर दिया गया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि सूचना देने के बाद उत्कर्ष और प्रतीक के परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं। अगर वे शिकायत देंगे तो क्लब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सवाल ये है छात्रों ने शराब पी थी तो पूल संचालकों ने कि जांच क्यों नहीं की। जब दोनों छात्र पूल में डूबे तो पुलिस को खबर क्यों नहीं दी गयी। मामला सुबह मीडिया तक पहुंचने के बाद पूल का एंट्री गेट बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि पूल में आए दिन पार्टियां होती हैं, जिसमें लोग शराब पीते हैं। मानसून की शुरुआत होते ही सभी पूल बंद कर हो जाते हैं, मगर यह ऐसा पूल है जो बारिश में भी खुला था।

एसओ ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हुआ,अब बृहस्पतिवार को होगा। उन्होंने बताया कि देर रात तक परिजनों की तरफ से मामले की शिकायत नहीं मिली थी।

पुलिस प्रतीक और उत्कर्ष के दोस्तों से हादसे की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। एसओ ने बताया कि क्लब का निर्माण जीडीए ने कराया है और लोगों द्वारा चुनी गई कार्यसमिति संचालन करती है।

अध्यक्ष एसके मित्तल ने जानकारी से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार समिति का कार्यकाल नौ सितंबर 12 को खत्म हो चुका है। रजिस्ट्रार के निर्देश के बावजूद चुनाव नहीं हो रहे हैं।

कॉलेज अटेंड कर हॉस्टल नहीं गए उत्कर्ष, प्रतीक
प्रतीक और उत्कर्ष बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। प्रतीक आईटी तो उत्कर्ष इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच में था। कोसीकलां की पंचशील कालोनी निवासी प्रतीक के पिता लक्ष्मी नारायण का रेडिमेड गारमेंट्स का बिजनेस है।

प्रतीक तीन बहनों का अकेला भाई था। वहीं, इलाहाबाद की मेहदौरी कालोनी निवासी उत्कर्ष के पिता सियाराम रेलवे में गार्ड हैं और बनारस में तैनात हैं। उत्कर्ष का छोटा भाई आनंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम कर रहा है।


100 रुपये में एंट्री
पूल के नियमों को ताक पर रखकर 100 रुपये में एंट्री दी जाती है। पूल के आसपास रोशनी के भी ठीक इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते ही मंगलवार को जब छात्र डूबे तो सेफ गार्ड को पता तक नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed