फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the case of gangster sandeep Gadhuli encounter two policemen arrested of crime branch

अधिकारियों के इशारे पर तो नहीं हुआ गैंगस्टर का एनकांउटर, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
In the case of gangster sandeep Gadhuli encounter two policemen arrested of crime branch
संदीप गाड़ौली
फरवरी में हुए हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुट गई है कि क्या यह एनकाउंटर हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तो नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा क्राइम ब्रांच के दो और पुलिस कांस्टेबल विक्रम सिंह और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।

मामले में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय सक्सेना ने दोनों पुलिस वालों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मुंबई में गुड़गांव पुलिस ने किया था एनकांउटर

In the case of gangster sandeep Gadhuli encounter two policemen arrested of crime branch

एसआईटी दोनों कांस्टेबल को मुंबई ले गई है जहां दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एनकाउंटर मामले में मुख्य आरोपी एसआई प्रद्युम्न मुंबई पुलिस के रिमांड पर पहले ही चल रहा है।

माना जा रहा है कि एसआई से पूछताछ के बाद एनकाउंटर में शामिल चार अन्य पुलिसकर्मियों के बारे में जो सूचना मिली थी, उसके आधार पर हुई छापेमारी में एसआईटी ने आरोपी विक्रम व जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा के मोस्टवांटेड अपराधी संदीप को गुड़गांव पुलिस ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित एयरपोर्ट मेट्रो होटल में मुठभेड़ में मार गिराया था।

SIT ने मुठभेड़ को घोषित किया फर्जी

In the case of gangster sandeep Gadhuli encounter two policemen arrested of crime branch
पु‌लिस - फोटो : file photo

इसके बाद परिजनों की ओर से दी गई दलील व सबूत के आधार पर छानबीन के बाद मुंबई एसआईटी ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी घोषित करार दे दिया।

मामले में एसआई प्रद्युम्न सहित पांच पुलिसकर्मियों, गैंगस्टर की प्रेमिका दिव्या पाहूजा व जेल में बंद गैंगस्टर विंदर गुजर के भाई मनोज गुजर को हत्या का आरोपी बनाया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर सकती है। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं हरियाणा पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर यह एनकाउंटर तो नहीं किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed