फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Illicit relations with women murder of a man

पड़ोस की महिला से थे अवैध संबंध,युवक को पीटने के बाद चाकुओं से हमला

Sun, 26 Jun 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
in Illicit relations with women murder of a man
- फोटो : डेमो पिक

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शनिवार देर रात अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शाहीन (26) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो वारदात के दौरान शाहीन को गोली भी मारी गई।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है। वारदात के बाद से पड़ोस में रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र पर अन्य लोग फरार हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहीन अपने परिवार के साथ अमीर खुसरो पार्क, हजरत निजामुद्दीन में रहता था। इसके परिवार में चार भाई, तीन बहन व अन्य सदस्य हैं। शाहीन की पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन के पड़ोस में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे

in Illicit relations with women murder of a man

उसकी एक चार साल की बेटी भी है, जो जैतपुर अपनी नानी के घर रहती है। शनिवार रात को शाहीन अपने घर के नजदीक मौजूद था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक व उसके पिता ने शाहीन पर हमला कर दिया।

बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने शाहीन को चाकू मार दिए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना शाहीन के परिवार को दी। परिजन उसे ऑटो मे डालकर एम्स ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि शाहीन के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पता महिला के पति व उसके बेटे को चल गया था। इसी शक में पिता-पुत्र व अन्य ने शाहीन की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed