फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in four years girl's rape matter police will investigate after watching cctv footage

चार साल की बच्ची के यौन शोषण मामले में स्कूल की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 24 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
in four years girl's rape matter police will investigate after watching cctv footage
बच्ची से रेप

द्वारका इलाके में चार साल की मासूम के साथ हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस असमंजस की स्थिति में है। पुलिस इस संभावना को तलाशने में जुटी है कि वारदात में कोई और तो नहीं शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में कानूनी सलाह भी ले रही है। पुलिस स्कूल की लापरवाही की भी जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे जांच में मदद मिल सके। उधर स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस मामले में स्कूल पुलिस की हरसंभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्कूल के टीचर और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। चार साल के बच्चे द्वारा सहपाठी के साथ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस सवालों में घेरे में है।

दिल्ली पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया

in four years girl's rape matter police will investigate after watching cctv footage
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो

हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। बल्कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस इस संभावना को भी दरकिनार नहीं कर रही है कि बच्चे की आड़ में किसी अन्य व्यक्ति ने बच्ची के साथ यौन शोषण किया हो। पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही है कि खेलने के दौरान बच्ची को चोट लगी हो।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 82 में साफ कहा गया है कि सात साल तक की उम्र वाले बच्चे को पुलिस नहीं पकड़ सकती है। इस उम्र तक के बच्चे को अज्ञान की श्रेणी में माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed