{"_id":"578a68cd4f1c1b6c2a13da9c","slug":"in-case-the-agreement-was-worth-robbery-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती मामले में समझौते के बाद रुपये को लेकर हुई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती मामले में समझौते के बाद रुपये को लेकर हुई थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर गांव में 8 जून को हुई डकैती के दौरान राहुल की गोली लगने से हुई मौत मामले में पांच नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजेंद्र व निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि हाफिजपुर गांव निवासी सुंदर के परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाकर 95 हजार रुपये और जेवर की डकैती की थी।
विज्ञापन
घटना के दौरान बेटा राहुल बदमाशों की गोली से घायल हो गया था। पीड़ित ने राजेंद्र, निक्की, प्रभात और आशू समेत 8 बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इलाज के दौरान राहुल की मौत के बाद पुलिस ने मामला हत्या में बदल दिया था। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों राजेंद्र और निक्की को हिरासत में लिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राहुल के साथ उनका 29 जून को विवाद हुआ था।
राहुल ने उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। दो दिन बाद गांव और समाज के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। इसके बाद भी राहुल उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
रुपये न देने पर पुलिस से रिपोर्ट करने की धमकी दे रहा था। राहुल से पीछा छुड़ाने के लिए बदमाशों ने 8 जुलाई को उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी।