फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in case of sodomize in jail, police let ladies to give statements secretly

जेल में कुकर्म : पुलिस ने अदालत में कराए महिला के गोपनीय बयान 

Fri, 29 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Fri, 29 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
in case of sodomize in jail, police let ladies to give statements secretly
Sodomized
नीमका जेल में महिला के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस लीपापोती करने में लगी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने जेल वार्डन की पहचान करवाने के लिए शिनाख्त परेड नहीं करवाई है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस उन्हें जेल में भी लेकर गई थी, मगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर वापस ले आई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़ित महिला के अदालत में बयान करवाए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद शाम को आईजी जेल जगजीत सिंह ने भी जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली। मंगलवार को नीमका जेल में बंद अपने देवर से मिलने गई बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि वहां खड़े एक पुलिसकर्मी उसे अलग से बात करने के बहाने दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसका मुंह दबा दिया। महिला ने अपने परिजनों को फोन पर सारी घटना के बारे में बताया और उन्हें नीमका जेल बुला लिया।

जेल पहुंच कर महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी के संज्ञान में आने पर उन्होंने महिला की शिकायत पर उसी समय मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

मगर इस मामले में अभी तक पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान के लिए शिनाख्त परेड नहीं करवाई है। पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि बुधवार को पुलिस उन्हें नीमका जेल लेकर भी गई थी।

मगर वहां सीसीटीवी फुटेज दिखाकर वापस ले आई। सीसीटीवी फुटेज इतनी धुंधली थी कि किसी के चेहरे नहीं पहचाने जा रहे थे। यही नहीं, जेल के मुख्य द्वार पर लगा कैमरा भी खराब था। महिला के भाई का आरोप है कि पुलिस आरोपी जेल वार्डन को बचाने में जुटी है, नहीं तो अभी तक उसकी शिनाख्त क्यों नहीं करवाई गई है। 
 
महिला के कराए 164 के बयान 
बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़ित महिला को अदालत में पेश कर उसके गोपनीय बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज को क्लीयर करने व रिपोर्ट लेने के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि सच्चाई क्या है। बुधवार को पुलिस ने जेल में बंदियों से उनके परिजनों को मिलाने का रिकार्ड भी चेक किया। पुलिस महिला के देवर से मिलने के दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य बंदियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी। 


बृहस्पतिवार को महिला के गोपनीय बयान दर्ज करवाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी की पहचान के लिए शिनाख्त परेड भी करवाई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। -बलबीर सिंह, एसीपी तिगांव 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed