फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in bjp leader shiv kumar murder anjali is dead during treatment

BJP नेता की हत्या : फॉरच्यूनर कार से टकरा घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Fri, 17 Nov 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 17 Nov 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
in bjp leader shiv kumar murder anjali is dead during treatment
anjali tiwari - फोटो : लाल सिंह

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित तिगरी गोल चक्कर पर भाजपा नेता की कार पर हमले के दौरान फॉरच्यूनर कार की टक्कर से घायल हुई छात्रा अंजलि (14) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


अंजलि के परिजनों से अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख रुपये की मांग की। इस बात को लेकर परिजन व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मौेके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


तिगरी निवासी 14 साल की अंजलि बृहस्पतिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक के गोली लगने से कार अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही अंजलि से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अंजलि को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव देने की एवज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इस पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन व प्रबंधन से बात कर कहा कि छात्रा का पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed