{"_id":"bf4285350bb2f2067614eb4a625700ba","slug":"illegal-arms-supply-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से लाकर NCR में बेचते थे अवैध हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी से लाकर NCR में बेचते थे अवैध हथियार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों का धंधा करने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान गांव रहसुपुर, अलीगढ़ निवासी कयामुद्दीन (28) सादकपुर लोनी निवासी नियाजुद्दीन उर्फ नियाजु (27) और अंबरपुर, जालेसर, एटा निवासी उदयवीर उपाध्याय उर्फ पंडितजी (50) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:यह नाइजीरियन वेबसाइट पर देता था महिलाओं को ऑफर
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से सात रायफल, चार पिस्टल, कुछ जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की हैं। कयामुद्दीन एटा में उदयवीर से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने के लिए नियाजु को देता था। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की खेप लेकर कुछ लोग शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग कारों से नियाजु और कयामुद्दीन को दबोच लिया गया। इनके पास से पुलिस ने पांच रायफल और दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।
यह भी पढ़ें:'मैं नाम नहीं सबके चेहरे पहचानती हूं'
कयामुद्दीन ने बताया कि वह एटा निवासी उदयवीर से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए नियाजुद्दीन को सौंपता था। नियाजुद्दीन पिस्टल और रायफल के बदले उसे 20 हजार रुपये देता था। बाद में नियाजुद्दीन अपने कमीशन में इन हथियारों को बदमाशों को बेच देता था।
पुलिस ने छानबीन के बाद हथियार लेकर दिल्ली आए उदयवीर को ईडीएम मॉल के पास से दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की। बाद में सभी नियाजुद्दीन की निशानदेही पर दो रायफल को और बरामद कर लिया गया। उदयवीर ने पुलिस को बताया कि हथियारों को एटा के रानी का नंगला गांव में तैयार किया जाता है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।