फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Iklak prescreen filed for murder, forensic investigation report raises questions

इकलाख हत्याकांड में अग्रिम जांच के लिए अर्जी दायर, फारेंसिक रिपोर्ट पर सवाल

Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Iklak prescreen filed for murder, forensic investigation report raises questions
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड के मामले में परिजनों ने अदालत में अर्जी देकर हत्याकांड में और आरोपियों के शामिल करने की अपील करते हुए मामले की अग्रिम जांच करने को कहा है। 

विज्ञापन


परिजनों ने हत्याकांड में संजय राणा, ओमपाल और कंछी ठेकेदार समेत कुछ और लोगों को आरोपी बनाने को कहा है। साथ ही, इनसे अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर जनपद न्यायालय में 25 जुलाई को इकलाख के परिवार के लोगों की ओर से वकील यूसुफ सैफी ने धारा 173(8) के तहत अर्जी दी थी। न्यायाधीश ने अर्जी का अध्ययन करने के लिए सरकारी वकील को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वकील ने अर्जी दायर कर दी है। इसमें मामले की और अग्रिम जांच कराने की मांग करते हुए घटना में शामिल लोगों को आरोपी बनाने की मांग की गई है। आरोप है कि गोहत्या मामले में जिन लोगों को गवाह दिखाया गया है। वे मौके पर मौजूद थे।

 उनके द्वारा भी मारपीट करने और अन्य लोगों के बारे में जानकारी होने की बात कहीं गई है। इनसे पूछताछ करने की मांग करते हुए एसएसपी और जारचा पुलिस को भी पत्र दिया गया है।

Iklak prescreen filed for murder, forensic investigation report raises questions
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो

अर्जी में कहा गया है कि पुलिस ने ट्रांसफार्मर के पास से दो किलोग्राम मांस बरामद किया था। इसका जिक्र पुलिस की तरफ से तैयार की गई फर्द में है। जबकि जिले के दादरी के वेटनरी डॉक्टर ने रिपोर्ट में चार किलोग्राम मांस लिखा है।

जब मौके से दो किलो मांस बरामद हुआ तो फिर चार किलो मांस कैसे हो गया। वहीं, मंदिर के पूजारी के बयानों की सीडी भी लगाई गई है जिसमें मंदिर के पुजारी ने बयान दिया है कि उससे जबरन घोषणा कराई गई थी। जिन लोगों ने उससे ऐसा कराया था उनके बारे में जानकारी भी दी गई है। वेटनरी डॉक्टर और फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट पर भी कई सवाल उठाए हैं।

‘रिपोर्ट से की गई छेड़छाड़’
इकलाख के वकील यूसुफ सैफी का कहना है कि मथुरा लैब की फॉरेंसिक रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है। रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई है। मांस को जान बूझकर बढ़ाया गया। इसकी पुष्टि डॉक्टर और पुलिस की अलग-अलग मांस रिपोर्ट से हो रही है। 

जिले के वेटनरी डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि मांस बकरे का है। जबकि मथुरा लैब ने मांस को गोवंश का बताया है। दो किलो से मांस चार किलो कैसे हुआ इसकी जांच की मांग हमने की है। 

वेटनरी डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि मांस रेड मीट है और उसकी चर्बी सफेद है, जो बकरे की होती है जबकि मथुरा लैब की फॉरेंसिक रिपोर्ट में रेड एंड व्हाइट चर्बी का कोई जिक्र ही नहीं है।

शुक्रवार को आ सकती है टीम
फॉरेंसिक टीम शुक्रवार को बिसाहड़ा गांव आ सकती है। इकलाख पक्ष पर दर्ज गोहत्या के मुकदमे में टीम घटनास्थल का मौका मुआयना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed