फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I-CARD showing fake 'police' the Pounce bracelet.

फर्जी आईकार्ड दिखाकर ‘पुलिसवालों’ ने झपटे कंगन

Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
I-CARD showing fake 'police' the Pounce bracelet.
मेट्रो स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार शाम पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने रिक्शा से जा रही महिला से कंगन लूट लिए। पुलिस की तरह खाकी पैंट और जैकेट में दो बदमाश और उनके दो अन्य साथियों ने अपना फर्जी आईकार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन


महिला को लुटेरों से सावधान रहने की नसीहत देकर उनके सोने के कंगन उतरवाए। इसके बाद बैग से झपट्टा मारकर कंगन लूटकर भाग गए। नकली कंगन महिला के बैग में रख गए। पुलिस ने बदमाशों की ढूंढ रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के तिलक नगर निवासी विजय जैतिक वैशाली सेक्टर-3 निवासी बेटी भावना के घर उनसे मिलने आई थीं। शाम करीब पांच बजे उन्होंने लौटने के लिए भावना के घर से वैशाली मेट्रो स्टेशन के लिए रिक्शा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शा महालक्ष्मी मेट्रो टॉवर के सामने पहुंचा था कि सामने से पैदल आए दो युवकों ने आवाज लगाते हुए रिक्शा रुकवाया, तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने खाकी पैंट और पुलिस जैसी जैकेट पहनी थी।

चारों ने खुद को पुलिसवाला बताया और महिला को कहा कि कंगन उतारकर बैग में रख लीजिए। यहां लूट हो सकती है। महिला ने उनसे कारण पूछा तो एक युवक ने आईकार्ड निकालकर दिखाया और कहा कि यहां रोज लूट हो रही है।

वे पुलिसवाले हैं। इस दौरान दो युवकों ने महिला से जबरन कंगन उतरवाए और बैग में रखवा दिए। महिला बैग की चेन बंद ही कर रही थीं कि एक युवक ने हाथ डालकर उनके सोने के कंगन झपट लिए।

इस दौरान पैदल आए युवक दौड़ पड़े और कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर तैयार युवक के पीछे बैठकर भाग गए। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। महिला के बैग से कंगन मिले हैं, मगर वे नकली हैं।


महिला को दिखाया पुलिस का आईकार्ड
विजय ने बताया कि उन्होंने बदमाशों से आईकार्ड मांगा तो उन्होंने आईकार्ड भी दिखाया। उस पर यूपी पुलिस भी लिखा था। मगर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

जैकेट देखकर उन्हें विश्वास हुआ कि वे पुलिसकर्मी हैं। दो युवक रिक्शा चालक को धमकाकर एक ओर ले गए। घटना के बाद से रिक्शा चालक भी फरार हो गया।

सामने से आए युवक से उतरवाई चेन
विजय के अनुसार मेट्रो स्टेशन की ओर से आ रहे एक युवक को भी बदमाशों ने रोका और उसे भी चेन उतारकर जेब में रखने को कहा। युवक ने चेन उतारी और जेब में रखकर चलता बना।

महिला ने शक जताया कि युवक भी बदमाशों के साथ मिला हो सकता है। उसने यह नाटक किया, जिससे महिला को विश्वास हो जाए कि वे पुलिसकर्मी हैं।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

विजय की बेटी भावना ने बताया कि उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मगर आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पांच बार लोकेशन पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed