फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband sold wife in noida crime news

शहर घुमाने के बहाने पति ने नई नवेली दुल्हन को बेच डाला, डेढ़ महीने तक हुआ रेप

Sat, 22 Apr 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
husband sold wife in noida crime news

शहर घुमाने के बहाने एक पति बिहार से पत्नी को लेकर नोएडा आया और उसे एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। इसके बाद आठ आरोपियों ने डेढ़ माह तक नवविवाहिता को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


तीन दिन पहले पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटी और कुछ लोगों की मदद से दिल्ली महिला आयोग पहुंची। महिला आयोग की पहल पर थाना सेक्टर-39 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। बिहार में ही छह माह पहले उसकी शादी इस्तीयाक नामक युवक से हुई थी। शादी के तीन माह बाद इस्तीयाक उसे नोएडा घुमाने के बहाने बिहार से ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब‌िहार से आते ही पत‌ि का स्वभाव एकदम से बदला

husband sold wife in noida crime news

दोनों कुछ दिन तक खोड़ा में रुके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बिहार से यहां आने के बाद उसके पति का स्वभाव एकदम बदल गया। वह उससे आए दिन मारपीट और झगड़ा करने लगा।

इसी दौरान लगभग डेढ़ माह पहले इस्तीयाक पत्नी को नोएडा के भूड़ा गांव ले गया। यहां उसने पत्नी को साहित्य उर्फ लंगड़ा नामक व्यक्ति से मिलवाया। बातचीत के दौरान इस्तीयाक बहाने से उसे बेचकर वहां से भाग गया। इसके बाद साहित्य ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

पीड़िता ने विरोध किया, तो साहित्य ने महिला को बताया कि उसका पति उसे बेच गया है। वह अपनी कीमत वसूले बिना उसे नहीं छोड़ेगा। इसके बाद डेढ़ माह तक साहित्य ने नवविवाहिता को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने सात-आठ लोगों द्वारा नवविवाहिता से कई बार सामूहिक दुष्कर्म करवाया।

अभी है दो माह की गर्भवती

husband sold wife in noida crime news

पीड़िता के अनुसार वह विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे जान से मारने की धमकी मिलती थी। दो दिन पहले बुधवार को पीड़िता किसी तरह साहित्य के चंगुल से निकल भागी। उसने मुख्य रोड पर आकर लोगों से मदद मांगी। 

इसी दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली महिला आयोग में काम करने वाली एक महिला से हुई। वह पीड़िता को लेकर महिला आयोग पहुंची। वहां से एक टीम बृहस्पतिवार को पीड़िता को लेकर थाना सेक्टर-39 पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला आयोग ने दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। उसमें वह दो माह की गर्भवती मिली है। पीड़िता ने बताया कि उसे गर्भ का पता था। उसने आरोपियों को अपने गर्भवती होने का हवाला दिया। बावजूद इसके महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पीड़िता को लेकर आई थी। महिला ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed