फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband posted obscene video and photos on face book arrested in noida

पति ने ही फेसबुक पर डाला पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो

Thu, 01 Jun 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 01 Jun 2017 11:01 AM IST
सार


फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालने वाला पति गिरफ्तार
नोएडा(ब्यूरो)।

विज्ञापन
husband posted obscene video and photos on face book arrested in noida

विस्तार

महिला की अश्लील वीडियो को फेसबुक पर डालने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान संदीप यादव पुत्र गेंदालाल यादव निवासी सांधली तौर, रानी विरंग्वा भिंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़ित पत्नी ने 16 मई को सेक्टर-20 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में तभी से लगी हुई थी। पीड़िता काजल (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ सेक्टर-26 में रहती हैं।
विज्ञापन


नवंबर 2015 में संदीप से पीड़िता की शादी हुई थी। आरोप है कि पिछले 2 सालों से संदीप उसके साथ मारपीट कर रहा था। संदीप महीने में केवल 10 दिन काजल के साथ रहता था व जब भी आता था पैसों की मांग करता था। पैसे न देने पर आरोपी पति काजल को धमकी देता था कि उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 3 माह से जब उसे पैसे नहीं मिले तो बौखलाहट में बदनाम करने की नियत से संदीप ने काजल की अश्लील वीडियो और फोटो को फेसबुक पर पीड़िता के नाम व पते के साथ डाल दिया। जिसके बाद से ही पुलिस संदीप केपीछे पड़ी थी। बुधवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed