फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed wife and packed in to packet in faridabad

बैग में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी, पति ने ही की थी हत्या 

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife and packed in to packet in faridabad

अशोका एंक्लेव में रहने वाली दीपिका की हत्या उसके ही पति उमेश ने की थी। हत्या के बाद शव को काले बैग में बांध कर उमेश ने धीरज नगर में बुढिय़ा नाला के पास फेक दिया था। 11 नवंबर की रात पुलिस को दीपिका का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त के बाद जांच में जुटी क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने पति उमेश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि पुलिस को 11 नवंबर की रात धीरजनगर स्थित नाले में युवती का शव पड़ा मिला था। सोमवार को होडल निवासी  ब्र्रज भूषण नाम के व्यक्ति ने मृतका की पहचान बेटी दीपिका के रूप में की थी। ब्रजभूषण ने दामाद उमेश पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ में उमेश ने पुलिस को बताया था कि दीपिका मायके जाना चाहती थी, 25 अक्तूबर को वह दीपिका को बाइक से बस अड्डे ले गया था और बस पर बैठा कर वापस आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका ससुराल नहीं पहुंची इसलिए उसने 27 अक्तूबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दीपिका एक कोचिंग सेंटर में काम करती थी। पुलिस ने 25 अक्तूबर की सीसीटीवी फुटेज देखी तो दीपिका वही कपड़े पहने हुई थी जो शव के साथ मिले थे। इस पर पति उमेश से कड़ाई से पूछताछ की गई।

उमेश ने पत्नी की हत्या करना कुबूल कर लिया। उसने बताया कि कोचिंग सेंटर से पत्नी को लेकर वह हरकेश नगर स्थित अपने प्लॉट पर ले गया और वहां हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी से बांध बैग में भर कर रख दिया।


दो दिन बाद बुढिय़ा नाले में फेक दिया था। बदरपुर क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अदालत में पेश कर उमेश को रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed