कर्ज उतारने को पत्नी को किया दोस्त के हवाले, जबरन दोनों को कमरे में किया बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे पति पर कर्ज उतारने के लिए पत्नी को दोस्त के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया है। वसुंधरा सेक्टर-1 में रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार को थाना इंदिरापुरम और एसएसपी से शिकायत की है।
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने पार्टी के बहाने दोस्त को घर बुलाया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। मूल रूप से अलवर राजस्थान निवासी 40 वर्षीय महिला पति के साथ वसुंधरा सेक्टर-1 में परिवार के साथ किराए पर रहती हैं।
उनकी बेटी की शादी हो गई है। पति भी नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को थाना इंदिरापुरम पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि करीब तीन माह पूर्व पति ने घर में ही एक पार्टी रखी।
इस दौरान उसने अपने दिल्ली के अशोक नगर निवासी दोस्त को बुलाया। इस दौरान पति ने उस पर दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि पति ने जबरन उसे दोस्त के साथ कमरे में बंद कर दिया।
कई माह से बना रहा है अप्राकृतिक संबंध
शोर मचाने पर कमरा खोलने पर वह वहां से भागने में कामयाब हो गई, जिसके बाद वह बेटी और दामाद के घर रह रहीं हैं। बाद में महिला को पता चला कि पति ने दोस्त से कर्ज लिया है, जिसे उतारने के लिए वह उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
महिला का यह भी आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। बेटी और दामाद को जानकारी देने पर पति उन्हें भी धमका रहा है। महिला ने मामले में एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।