पत्नी का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तुगलकाबाद की बंगाली कॉलोनी में बंगाली डॉक्टर पति ने पत्नी की बृहस्पतिवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
मकान के कागजात अपने नाम कराने के विवाद को लेकर पति ने वारदात अंजाम दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, उड़ीसा निवासी अमनकर (45) की करीब 15 वर्ष पहले पश्चिमी बंगाल निवासी दीपाकर (33) से शादी हुई थी। संतान नहीं होने से दोनों ने भांजी (15) को गोद ले रखा था। दोमंजिला मकान दीपाकर के नाम था। अमनकर चाहता था कि दीपाकर मकान के कागजात उसके नाम कर दे।
मकान के नाम पर हुई ये लड़ाई
बस प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। कुछ महीने पहले अमनकर अलग रहने चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे छत के रास्ते वह घर में घुसा और मीट काटने वाले छुरे से दीपाकर के सिर पर कई वार करके गर्दन काट दी।
भांजी ने दीपाकर को बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपी ने जहर खा लिया। भांजी ने सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने अमनकर को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दीपाकर के परिजनाें के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, भांजी ने पूछताछ में बताया कि मकान को लेकर दंपति में आए दिन झगड़ा व मारपीट होती थी। दीपाकर मकान के कागजात अमनकर के नाम करने के तैयार हो गई थी लेकिन अमनकर को लगता था कि वह मकान के कागजात उसके नाम नहीं करेगी।