फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   horror murder of own wife.

बेसबॉल बैट से मारकर पत्नी की हत्या

Thu, 09 Oct 2014 06:29 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 06:29 AM IST
विज्ञापन
horror murder of own wife.
दिल्ली में करवा चौथ से मात्र चार दिन पहले एक पति ने बेसबॉल बैट से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी, पति को शराब पीने से मना करती थी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों असल में पति-पत्नी थे या लिव इन रिलेशन में साथ रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मयूर विहार के चिल्ला गांव स्थित डीडीए मकान संख्या-3ए में मूल रूप से बुलंदशहर निवासी विनोद (30), प्रिया (28) के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब एक महीने पहले इस मकान में किराये पर रहने आए थे। बताया जाता है कि दोनों की एक बेटी भी है जो नानी के घर रहती है।

शराब पीने से रोकने पर पत्नी की हत्या

horror murder of own wife.

मंगलवार रात करीब नौ बजे विनोद नौकरी से लौटकर आया था और शराब पीने लगा। प्रिया ने विनोद को शराब पीने से मना किया। इस बात पर उसने प्रिया को पीटना शुरू कर दिया और बेसबॉल बैट से वार कर प्रिया को बुरी तरह घायल कर दिया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालकिन जुबेदा बेगम बेटे के साथ विनोद के कमरे में गई तो प्रिया पलंग पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी। विनोद के हाथ में बेसबॉल का बैट था। मकान मालकिन व उसके बेटे को देखकर विनोद मौके से फरार हो गया। मकान मालकिन के बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मयूर विहार थाना पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मकान मालकिन का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। विनोद शराब पीता था, जबकि प्रिया शराब पीने से मना करती थी। बुधवार देर शाम तक पुलिस विनोद को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। विनोद एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed