फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu college professor accused of harassment

महिला शिक्षिका ने लगाया हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu college professor accused of harassment
- फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर एक महिला शिक्षिका ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रत्न लाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दलित शिक्षक होने के नाते उन पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को डॉ. रत्न लाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि तीन साल से जातीय पूर्वाग्रहों से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

डॉ. रत्न लाल ने बताया कि पांच फरवरी को उन्होंने सभी सबूतों के साथ कॉलेज प्रिंसिपल व अन्य लोगों के खिलाफ मौरिस नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी थी।

विज्ञापन

पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी

Hindu college professor accused of harassment

इस मामले पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी आशंका थी कि उन्हें फंसाया जा सकता है लिहाजा उन्होंने पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी।

उन्होंने कहा कि साढ़े चार माह से वह न्याय पाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन पर लगातार शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायत वापस नहीं लेने के कारण ही उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। डॉ. रत्न लाल ने इस संबंध में मौरिस नगर थाने में सोमवार को ही शिकायत दर्ज कराई है और उसकी प्रतिलिपि पुलिस उपायुक्त को भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed