फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu activist ranjeet shot dead outside his house in delhis seelampur

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की घर के पास गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Sep 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Sep 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
hindu activist ranjeet shot dead outside his house in delhis seelampur
रंजीत - फोटो : अमर उजाला

सीलमपुर इलाके में एक हिंदू संगठन से जुड़े युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रंजीत (30) के रूप में हुई है। रंजीत की मौत की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने मीडिया कर्मियों से भी धक्का-मुक्की भी की। इधर, जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रंजीत परिवार के साथ छेनी वाली गली, जे-ब्लॉक, सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता हरिबाबू, मां, भाई, पत्नी सरिता व एक माह की बच्ची है। रंजीत का अपना कारोबार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह हिंदू संगठन बजरंग सेवा हिंदू दल का उपाध्यक्ष भी था

hindu activist ranjeet shot dead outside his house in delhis seelampur
demo pic

इसके अलावा वह हिंदू संगठन बजरंग सेवा हिंदू दल का उपाध्यक्ष भी था। रंजीत अपने दोस्तों के साथ मिलकर भजन कीर्तन भी करता था। बृहस्पतिवार रात 8 बजे वह घर के पास मौजूद था।

इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने बेहद करीब से उस पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके सिर में लगी, जबकि दो शरीर के अन्य हिस्से में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर, रंजीत को फौरन कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात तक पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन में जुटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed