{"_id":"07c8c39a99f344ab790c3bbfdff08abc","slug":"high-profile-loot-accused-arrested-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लूटा फिर हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लूटा फिर हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Nov 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित को होटल बुलाकर लूटपाट कर उसे कमरे में बंद करके फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
आरोपी वारदात में मुंबई के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते थे और भेष बदलकर होटल में ठहरते थे। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार, निजामुद्दीन के भोगल स्थित एक होटल में दो युवकों ने 10 अक्तूबर को एक कमरा लिया था। एक युवक सिख था। उन्होंने ये कहकर जेम्स एंड ज्वेलरी कोरियर से कोरियर बॉय को बुलाया कि उन्हें मुंबई ज्वेलरी भेजनी है।
विज्ञापन
कोरियर बॉय को बुलाने के लिए मुंबई के नंबर का इस्तेमाल किया। वह जब होटल पहुंचा तो आरोपियों ने उससे ज्वेलरी से भरा कोरियर का पैकेट लूट लिया। उसके बाद हाथ-पैर बांधकर कमरे के बाथरूम में बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस जांच कर रही थी।
अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव की टीम को 6 नवंबर को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले आरोपी नजफगढ़ रोड पर आएंगे। वहां पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों आशीष (22) और जयबीर (27) को दबोच लिया। दोनों गांव जगरातपुर, तहसील बहादुरगढ़ जिला झज्जर, हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से कोरियर बॉय से लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली गई है।
आशीष ने पॉलिटेक्निक , झज्जर से मेकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा किया हुआ है। नौकरी नहीं मिली तो पहाड़गंज में स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करने लगा। जनवरी, 2014 में उसे डायमंड का एक पार्सल गुड़गांव पहुंचाना था, मगर आरोपी पार्सल लेकर गायब हो गया। आशीष के खिलाफ गुड़गांव के डीएलएफ फेस-दो में मामला दर्ज हुआ था। जयबीर आशीष का दोस्त है और वह शिमला में एक ठेकेदार के यहां काम करता है। होटल में सिख युवक बनकर आशीष ही गया था।