फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hello contractor shot to death.

ठेकेदार को नमस्ते कर मार दी गोली

Tue, 03 Feb 2015 01:50 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 03 Feb 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Hello contractor shot to death.

सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बलराम नगर गेट के पास नाई की दुकान पर शेविंग करा रहे नगर पालिका ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले ठेकेदार को नमस्ते की और फिर गोली मार दी।

विज्ञापन


हत्या के विरोध में ठेकेदार के दर्जनों समर्थकों ने गिरी मार्केट कालोनी के गेट के पास जमकर उत्पात मचाया। पथराव कर कई दुकानों और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन


बदमाशों की पिस्टल की मैगजीन मौके से बरामद हुई है। हमलावर कौन थे और ठेकेदार की हत्या क्यों की गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ठेकेदार कमल बसपा से जुड़े थे। बसपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र जाटव ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विकास नगर गांव निवासी कमल प्रधान 47 पुत्र स्वर्गीय मेहरचंद नगर पालिका परिषद में प्रथम श्रेणी का ठेकेदार था। सोमवार शाम कमल बलराम नगर कॉलोनी गेट के पास स्थित आलम नाई के खोखे पर शेविंग करान गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह बजे बाइक सवार दो बदमाश खोखे के पास पहुंचे। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके दिल्ली-सहारनपुर रोड पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा बदमाश खोखे पर पहुंचा। बदमाश ने पहले पूछा कि आप ही कमल प्रधान हैं और उसके बाद नमस्ते की।

फिर बदमाश ने कमल की कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे गोली मार दी। हमलावर ने नाई को भी पिस्टल दिखाकर आतंकित किया, इसी दौरान पिस्टल की मैगजीन वहीं गिर गई।

इसके बाद हमलावर साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। घटना के बाद कमल प्रधान का चालक उसे स्कार्पियो में डालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से मिली मैगजीन कब्जे में ले ली है। हत्या के बाद कमल के समर्थक हाथों में लाठी, डंडे एवं तमंचे लेकर गिरी मार्केट कॉलोनी से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर रोड तक पहुंच गए।

उपद्रवियों ने गिरी मार्केट में कई दुकाना पर पथराव किया तथा चौधरी और खारी नर्सिंग होम के शीशे तोड़ डाले। उपद्रवियों ने वहां खड़े डेढ़ दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

खड़ी अंडे, जूस एवं फलों की ठेलियां पलट दीं और एक ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। भीड़ ने हवाई फायरिंग भी की। आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कस्बे के बाजार बंद हुए
हंगामे के बाद नया बाजार, मैन बाजार, गिरी मार्केट इंद्रा मार्केट आदि बंद हो गए। फल एवं अंडे की ठेली लगाने वाले भाग खडे़ हुए। कोतवाली, ट्रॉनिका सिटी एवं बार्डर थाने का फोेर्स मौके पर तैनात हैं।


पत्नी है पूर्व प्रधान
कमल के पास लाल बाग सब्जी मंडी पार्किंग-सफाई का ठेका था। कमल एमसीडी दिल्ली में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। उसकी पत्नी आशा देवी लोनी देहात की पूर्व  थी। इसी कारण उसे कमल प्रधान कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed