फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   he Minister attaked on government and administration, asked why did not give treat

केंद्रीय मंत्री ने शासन-प्रशासन को बताया मौत का जिम्मेदार, कहा क्यों नहीं दिया इलाज

Sat, 08 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
he Minister attaked on government and administration, asked why did not give treat
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
गांव की महापंचायत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने लोगों को कहा कि रवि की मौत के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है। अगर रवि बीमार था और परिवार ने इसकी जानकारी भी दी तो उसे समय रहते इलाज क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को कितनी भी आर्थिक मदद क्यों ने की जाए व कोई मायने नहीं रखती। भले ही हम सब मिलकर करोड़ों रुपये क्यों न एकत्रित कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असहनीय दर्द की घड़ी में आप सब लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। दुख इतना गहरा है कि पीड़ित परिवार के साथ मैं भी अधिक देर तक खड़ा भी नहीं रह पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'लोगों ने दिया सामाजिक समरसता का परिचय'

he Minister attaked on government and administration, asked why did not give treat
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

उसकी मां का दर्द मुझसे देखा नहीं गया। एक साल पहले जब घटना घटी थी तब से लेकर अब तक गांव के लोगों ने सामाजिक समरसता का परिचय देकर भाईचारे को बनाए रखा है, इसके लिए ग्रामीणों को धन्यवाद देता हूं। 

पिछले साल कहां-कहां से लोग यहां आए थे और अपने विचार रखकर दुख प्रकट कर रहे थे। उस दौरान भी युवा साथियों ने धैर्य का परिचय दिया था और आज तक दे रहे हैं। 

इस दौरान विधायक गुड्डू पंडित, भाजपा नेता हरिश्चंद भाटी, श्रीचंद शर्मा, सतेंद्र सिसोदिया, श्रीपाल नागर, सुंदर राणा, संजय राणा आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed