फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hardev Baba's funeral is due to take on these paths jam

बाबा हरदेव की अंतिम यात्रा के चलते इन रास्तों पर लग सकता है जाम

Wed, 18 May 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
Hardev Baba's funeral is due to take on these paths jam
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
निरंकारी बाबा हरदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को भी ग्राउंड नंबर-आठ, सत्संग ग्राउंड बुराड़ी में दर्शन के लिए रखा जाएगा। पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं के बुराड़ी ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


इसके चलते बुराड़ी रोड, शाह आलम बंद रोड और आउटर रिंग रोड पर पैदल यात्रियों का मूवमेंट ज्यादा रहेगा। इसके अलावा 18 मई को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और निगम बोध घाट पहुंचेगी। इस कारण भी कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की आउटर रेंज केडीसीपी आर. साथियासुंदरम के अनुसार लोग बुराड़ी रोड व शाहआलम बंद रोड की तरफ जाने से बचें। इन मार्गों की बजाय लोग रोड नंबर 51 का प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने यहां जाने से बचने की दी है सलाह

Hardev Baba's funeral is due to take on these paths jam
जाम

अगर आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक अधिक होता है तो भारी वाहन बस, ट्रक व अन्य व्यावसायिक वाहनों को आजादपुर व माल रोड की तरफ मुकारबा चौक व चंदगी राम अखाडे़ की तरफ परिवर्तित किया जाएगा। 

निरंकारी बाबा की अंतिम यात्रा 18 मई को सुबह आठ बजे निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा सत्संग ग्राउंड से शुरू होकर बुराड़ी चौक, आउटर रिंग रोड, धीरपुर गांव, परमानंद कॉलोनी, किग्ज्वे कैंप चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन, माल रोड, आईपी कॉलेज, चंदगीराम अखाड़ा, रिंग रोड, आईएसबीटी होकर दोपहर करीब 12 बजे निगम बोध घाट पहुंचेगी। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि आजादपुर टर्मिनल से आईपी कॉलेज तक माल रोड पर सुबह आठ से 12 बजे तक आने-जाने से परहेज करें। साउथ से उत्तर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को जरूरत पड़ने पर निजामुद्दीन से ट्रांस यमुना की तरफ परिवर्तित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed