{"_id":"f30bb976a0ac80f532a11d99da5914e0","slug":"half-burnt-dead-found-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसकी है वो झाड़ियों से मिली अधजली लाश?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसकी है वो झाड़ियों से मिली अधजली लाश?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 06 Jun 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव सेक्टर-56 थाना पुलिस को अंसल यूनिवर्सिटी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिला।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-55 की झाड़ियों में 23 वर्षीय युवक का शव पड़ा है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा के अनुसार, युवक का पहनावा अच्छा है। उसे देखकर लगता है कि किसी पीजी या अन्य स्थान पर रहता होगा।
शव को जलाकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। उसके दोनों हाथों पर टैटू है।
पुलिस ने गार्ड के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सुबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।