फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   had murder because he disturbe his sister, BSF soldier was declared fugitive

बहन को परेशान करने पर की थी हत्या, BSF सिपाही कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

Sat, 23 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
had murder because he disturbe his sister, BSF soldier was declared fugitive

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने होशियारपुर, पंजाब में मनी चेंजर की हत्या करने वाले बीएसएफ के सिपाही को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से स्वचालित पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी सिपाही को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह पिछले चार वर्ष से फरार था। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार गांव बसी किकरावाला, होशियारपुर निवासी राजेंद्र सिंह मनी चेंजर और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था।
विज्ञापन


दो अज्ञात लोगों ने गांव में ही उसकी 19 जुलाई, 2012 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस को जांच में पता लगा था कि बीएसएफ का सिपाही सुनील उर्फ लीला पहलवान ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

had murder because he disturbe his sister, BSF soldier was declared fugitive

आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई थीं। कोर्ट ने सुनील को भगोड़ा घोषित कर दिया था। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव की टीम को 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि सुनील किसी से मिलने विकासपुरी के पास चंदर विहार आएगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुनील को पकड़ लिया।

सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बगल के गांव में रहने वाला राजेंद्र उसकी बहन को परेशान करता था। राजेंद्र ने उसके घर आकर बहन से शादी करने के लिए उसके पिता को धमकाया था। जब वह छुट्टियों में गांव आया तो उसको इसका पता लगा।

उसने राजेंद्र की हत्या करने की ठान ली। सुनील ने इस साजिश में दोस्त पंजाब सिंह को शामिल किया। दोनों ने राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वो बाड़मेर ड्यूटी पर चला गया था। कुछ सप्ताह बाद पंजाब पुलिस यहां पहुंची तो सुनील फरार हो गया। इसके बाद सुनील व पंजाब सिंह दिल्ली आ गए और यहां काम करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed