7वीं के छात्र ने टीचर व उसकी बेटी को दी रेप की धमकी, 8वीं के छात्र ने लिखा अश्लील मेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरूग्राम में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। कक्षा आठवीं के छात्र ने अपनी शिक्षिका और उनकी बेटी का बलात्कार करने की धमकी दी है।
गौरतलब है कि शिक्षिका की बेटी भी उसी छात्र के क्लास में पढ़ती है। छात्र ने अपनी शिक्षिका को अश्लील संदेश लिखे। यही नहीं एक दूसरे मामले में आठवीं के एक छात्र ने अपनी एक टीचर को ईमेल में कैंडल लाइट डिनर और उसके साथ शारीरिक संबध बनाने के लिए भी लिखा।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, मामला एक हफ्ते पहले का है। इस हादसे के बाद अब टीचर ने स्कूल आना शुरू कर दिया है। मगर उनकी बेटी काफी डरी हुई है। उसने स्कूल आना बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि ये वाकया किसी छोटे स्कूल का नहीं है, बल्कि गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध स्कूल का है। टीचर और नाबालिग छात्र की पहचान को गोपनीय बनाए रखने के लिए स्कूल और उनके नाम को प्रदर्शित नहीं किया गया है।
माता-पिता को एक विशेष भूमिका अदा करने की जरूरत
स्कूल प्रशासन ने इस मामले की सख्ती से जांच शुरू कर दी है। शिक्षका और छात्रों को इस मामले में नोटिस भेज दिया गया है। स्कूल का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। दोनों को अपनी-अपनी बातें रखने के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद एक अन्य स्कूल के प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये मामला सिर्फ एक स्कूल का नहीं है। समाज में नाबालिगों द्वारा अपराध दिन पर दिन काफी बढ़ रहे हैं। उन सब का मानना है कि आज के वक्त में माता-पिता को घर में एक विशेष भूमिका अदा करने की जरूरत है।
अंकिता मक्कड़ जो एचडीएफसी स्कूल की प्रिंसिपल हैं, उन्होंने कहा कि आज के बच्चे विभिन्न साइट्स पर तरह-तरह की चीजें देखते हैं, जिससे उनमें नकारात्मक सोच पैदा होती है।
वहीं दूसरी तरफ आरती चोपड़ा जो की ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनका कहना है कि आजकल बच्चे अपने माता-पिता के द्वारा सही संस्कार पाने में असमर्थ हैं। घर पर भी बच्चे अलग-थलग रहते हैं जिससे उनमें नकारत्मक सोच आती है।