फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest made trouble in front of guests in five star hotel in delhi

पांच सितारा होटल में गेस्ट का हंगामा, लॉबी में महिलाओं के सामने किया पेशाब 

Sun, 23 Oct 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
guest made trouble in front of guests in five star hotel in delhi
- फोटो : डेमो फोटो

आनंद विहार इलाके के पांच सितारा होटल में शराब पीकर एक गेस्ट ने खूब हंगामा किया। स्टाफ से बदतमीजी के साथ उनसे मारपीट की। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में शुक्रवार तड़के 3.50 बजे दीपक नामक एक गेस्ट लॉबी में हंगामा करने लगा। उस समय लॉबी में कई महिला गेस्ट भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव शशिकांत शर्मा व स्टाफ रवि ने दीपक को रोकने का प्रयास किया तो वह लॉबी में पेशाब मेहमानों के सामने पेशाब कर दिया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर धर्मेंद्र वहां पहुंच तो आरोपी कहने लगा कि उसके कई एमएलए व जज जानकार हैं, वह होटल बंद करवा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद का करीबी बताया जा रहा आरोपी

guest made trouble in front of guests in five star hotel in delhi

कुछ देर हंगामा करने के बाद आरोपी चला गया। करीब एक डेढ़ घंटे बाद वह दोबारा आकाश नामक युवक के साथ होटल पहुंचा और उसने बैट से रवि, शशिकांत धर्मेंद्र पर हमला कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस को देकर दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात बनती न देखकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी दीपक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक निगम पार्षद का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed