गैंग्स ऑफ वासेपुर बनते जा रहा ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में आए दिन हो रहीं हत्या, लूट, गैंगरेप की घटनाओं ने सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। बदमाश जब चाहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ग्रेनो वेस्ट के 130 मीटर रोड को अच्छी पहचान मिली थी कि इससे गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर को जोड़ा गया है, लेकिन अब अपराध का सबसे बड़ा अड्डा भी यही रोड बन गई है और जिले में सबसे अधिक घटनाएं यहीं हो रही है।
16 नवंबर को बदमाश भाजपा नेता शिवकुमार और उनके दो निजी गनर की गोलियां बरसाकर हत्या कर आसानी से फरार हो गए थे। समाजसेवी सरदार मनजीत सिंह व समाजसेविका डॉ. उपासना सिंह कहती हैं कि शहर में निवासी रात की बात तो दूर, दिन में भी अपने आप को सुरक्षित नहीं मानते। यहां कब किसके साथ घटना हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है।
हाल की कुछ घटनाएं
- 22 नवंबर को यूफ्लैक्स के कर्मचारी की हत्या
- 21 नवंबर को दनकौर में सागर शर्मा की हत्या
- 18 नवंबर को घर के बाहर कौशल हत्याकांड
- 16 नवंबर को शिवकुमार भाजपा नेता और 2 गनर की हत्या
- अगस्त में रेलवे के अधिकारी के बेटे तरुण की गोली मारकर हत्या
- अगस्त में बदमाशों ने आबकारी इंस्पेक्टर को गोली मारी
-1 6 सितंबर को शराब कारोबारियों के सुरक्षा गार्डों की बंदूक लूट के दौरान हत्या