{"_id":"26c7c00aa13ecb5c8f88b79d3421105c","slug":"gomti-express-was-stolen-from-a-woman-s-handbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती एक्सप्रेस से महिला का हैंडबैग हुआ चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती एक्सप्रेस से महिला का हैंडबैग हुआ चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के हैंडबैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। हैंडबैग में करीब दो हजार की नगदी और चेन थी। हालांकि जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि किसी महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
मामला बुधवार दोपहर का है। लखनऊ की रहने वाली सुषमा तिवारी दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। उनका कहना था कि दिल्ली से साहिबाबाद के बीच उन्हें नींद आ गई। इसी दौरान किसी ने उनका हैंडबैग चुरा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मियों से इसकी शिकायत की। लेकिन गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए रुकती है। ऐसे में लिखित शिकायत नहीं दे सकी। एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बैग चोरी की सूचना मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन