{"_id":"57c42f804f1c1b644b2cb3b9","slug":"golden-temple-mail-coach-traffickers-arrested-with-12-kg-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन टैंपल मेल के कोच से 12 किलो गांजा के साथ दबोचा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोल्डन टैंपल मेल के कोच से 12 किलो गांजा के साथ दबोचा तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन से एक व्यक्ति को 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद राज निवासी मुज्जफरपुर बिहार के रूप में हुई है। वह यहां दिल्ली के मदनपुर खादर में रहता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली की मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही 12903 गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक तस्कर जा रहा है। ट्रेन करीब 6 बजे ओल्ड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी कर्मियों ने जनरल कोच को घेर लिया और तलाशी ली।
विज्ञापन
शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मोहम्मद राज ने जीआरपी को बताया कि वह गांजा विशाखापट्टनम से ला रहा था।
विज्ञापन
उसने मथुरा में उतरकर गोल्डन टैंपल मेल फरीदाबाद के लिए पकड़ी। मदनपुर खादर एरिया में वह गांजा सप्लाई करता है। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।