फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls cummited suicide at Eid due to new clothes.

ईद पर पूरी नहीं हुई जिद तो किशोरी ने दी जान, शव यमुना में फेंकते पकड़े गए परिजन

Sun, 10 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Girls cummited suicide at Eid due to new clothes.
आत्महत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

जामिया नगर में किशोरी को ईद के मौके पर कपड़े नहीं दिलवाए तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा शव यमुना में फेंकने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राशिद बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार है। उसकी जामिया नगर के अबुल फजल में बिल्डिंग बन रही है। यहां पर सीता अपने पति दान सिंह व ज्येठ शंकर के साथ काम करती है। कुछ दिन पहले सीता की छोटी बहन श्रीदेवी (14) उसके पास रहने आ गई थी। श्रीदेवी कुएं वाली कोठी, थाना आमला बरेली, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


ईद वाले दिन लोगों को नए कपड़े पहनते देख श्रीदेवी भी अपनी बहन व जीजा से नए कपड़े दिलाने की जिद करने लगी। सीता ने त्योहार अपना न होने की बात कहकर नए कपड़े दिलाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर श्रीदेवी ने ईद वाली रात बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फांसी लगा ली। दान सिंह ने ये बात बिल्डर राशिद को बताई तो उसने शव को बिल्डिंग से हटाने के लिए कहा। 

बोरे में बंद शव को यमुना में फेंकते समय पुलिस ने एक को पकड़ा  

Girls cummited suicide at Eid due to new clothes.
खुदकुशी - फोटो : demo pics

इन लोगों ने दिनभर श्रीदेवी के शव को बिल्डिंग में रखा। शुक्रवार की रात इन्होंने शव को बोरे में डाला और रात डेढ़ बजे तीन-चार लोग शव को फेंकने यमुना में ले गए। जब ये शव को यमुना में डाल रहे तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंच गई। यमुना को यमुना में डालने आए बाकी लोग तो भाग गए मगर पुलिस ने शंकर को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जामिया नगर में किशोरी को ईद के मौके पर कपड़े नहीं दिलवाए तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा शव यमुना में फेंकने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राशिद बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार है। उसकी जामिया नगर के अबुल फजल में बिल्डिंग बन रही है। यहां पर सीता अपने पति दान सिंह व ज्येठ शंकर के साथ काम करती है। 

त्योहार अपना न होने की बात कहकर किया था मना

Girls cummited suicide at Eid due to new clothes.
पु‌लिस - फोटो : file photo
कुछ दिन पहले सीता की छोटी बहन श्रीदेवी (14) उसके पास रहने आ गई थी। श्रीदेवी कुएं वाली कोठी, थाना आमला बरेली, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। ईद वाले दिन लोगों को नए कपड़े पहनते देख श्रीदेवी भी अपनी बहन व जीजा से नए कपड़े दिलाने की जिद करने लगी। सीता ने त्योहार अपना न होने की बात कहकर नए कपड़े दिलाने से मना कर दिया। 

इस बात से नाराज होकर श्रीदेवी ने ईद वाली रात बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फांसी लगा ली। दान सिंह ने ये बात बिल्डर राशिद को बताई तो उसने शव को बिल्डिंग से हटाने के लिए कहा। 

इन लोगों ने दिनभर श्रीदेवी के शव को बिल्डिंग में रखा। शुक्रवार की रात इन्होंने शव को बोरे में डाला और रात डेढ़ बजे तीन-चार लोग शव को फेंकने यमुना में ले गए। 

जब ये शव को यमुना में डाल रहे तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। यमुना को यमुना में डालने आए बाकी लोग तो भाग गए मगर पुलिस ने शंकर को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed