फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend sucide in cut with train, in failure of love

फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद शादी से मुकरा, प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Sat, 11 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
girlfriend sucide in cut with train, in failure of love
demo pic - फोटो : अमर उजाला

भारत कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने शादी करने का झांसा दे तीन साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए फिर मुकर गया। इनकार से आहत युवती ने बुधवार रात ट्रेन से कट कर जान दे दी।

विज्ञापन


युवती के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने शादी से इनकार करने की वजह से जान देने की बात लिखी है। मौत से गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद शव को आरोपी युवक के घर के सामने रख कर हंगामा किया।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके माता पिता के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज किया। भारत कॉलोनी में रहने वाले रोहित की पास में ही रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले वालों को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी

girlfriend sucide in cut with train, in failure of love
आत्महत्या
एक संस्थान में नौकरी करने वाले रोहित ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दोनों में प्रगाढ़ संबंध हो गए थे, यहां तक कि मोहल्ले वालों को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी। युवती के माता पिता को कुछ दिन पहले इन दोनों के संबंध की जानकारी हुई।

​कुछ दिन पहले वह बेटी का रिश्ता लेकर रोहित के घर गए थे। रोहित के पिता मुरारी और मां शशि ने जाति अलग होने की बात कह शादी से इनकार कर दिया था।

यह भी आरोप है कि रोहित के माता पिता ने बहुत ज्यादा दहेज की मांग की थी। दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। बुधवार को इस बात पर पंचायत भी हुई लेकिन रोहित और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

इस बात से परेशान युवती ने बुधवार रात ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। युवती के कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि रोहित ने शादी से इनकार कर दिया अब उससे कौन विवाह करेगा, सारे मोहल्ले वालों को उनके संबंध की जानकारी है, जिंदगी बर्बाद हो गई।

बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग युवती को ढूंढते हुए ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचे, जीआरपी ने शव दिखाया तो परिजनों ने शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों ने रोहित के घर के सामने रख दिया। गली वालों ने हो हल्ला किया तो पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed