{"_id":"59fc875f4f1c1ba7678b92bd","slug":"girl-shot-because-of-her-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने पर लड़की को चुकानी पड़ी ये कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज करने पर लड़की को चुकानी पड़ी ये कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बालाजी नगर में बृहस्पतिवार आधी रात को महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला व उसका पति घर में ही सोए थे। महिला को घायल अवस्था में पुलिस ने फर्रुखनगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। महिला का मेडीसिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को कुलदीप निवासी गांव टीकली थाना बादशाहपुर ने बताया कि वह पिछले ढाई माह से खेड़ा झांझरौला निवासी रामनिवास के बालाजी नगर फर्रुखनगर में किराये के मकान में रह रहा है। वह फर्रुखनगर से गुरुग्राम के लिए ऑटो चलाता है। गत 18 अगस्त 2017 को उसने पूजा निवासी गांव टीकली से लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बालाजी नगर फर्रुखनगर में किराये पर रह रहा है।
विज्ञापन
बीती रात वह और उसकी पत्नी पूजा कमरे में सो रहे थे कि आधी रात करीब 12 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। दोनों एक साथ खड़े हो गए। उसने पत्नी पूजा से पूछा कि क्या हुआ है, तो उसने देखा कि पूजा के सिर के नीचे व गर्दन से खून निकल रहा है। वह अपनी पत्नी को गोद ही उठाकर अपने जीजा के पास पहुंचा। जो बगल वाले कमरे में ही सो रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़ी पूजा को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। पूजा का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी हालत गंभीर है। पूजा के पति कुलदीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा का चाचा कर्ण सिंह, राजेश पंडित व अमित जान से मारने की धमकी देे रहे थे। पुलिस ने मामले कर जांच शुरू कर दी है।
..