फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl Sexual Assault by cousin in Greater noida

हैवानियत: भाई ने ही बहन को बनाया हवस का शिकार, रिश्ते तार-तार

Mon, 03 Sep 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 03 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl Sexual Assault by cousin in Greater noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

जेवर की नाबालिग दलित किशोरी से दो सवर्ण युवकों के सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के रिश्ते के भाई खुर्जा के गांव मूंडाखेड़ा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अब पुलिस इस केस से सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं हटाएगी। पुलिस ने आरोपी के गांव के पास स्थित बाग से बियर की दो खाली केन, दो पीनट नमकीन के पाउच और दो खाली गिलास बरामद करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि 29 अगस्त को जेवर कोतवाली में 16 साल की दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह रहा था पीड़िता के ताऊ के घर

आरोप था कि 24 अगस्त की शाम सिलाई सीखकर लौटते समय ऊंची जाति के दो युवक (जिनका पीड़िता नाम नहीं जानती, लेकिन शक्ल से पहचानती है) उसे जबरन बाइक पर उठाकर ले गए।

दोनों ने पीड़िता को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह बेहोशी की हालत में उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। इस मामले की जांच कर पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। घटना से पूर्व आई कॉल के आधार पर आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। राहुल पीड़िता का रिश्ते का (बुआ की देवरानी का बेटा) भाई है।

बताया गया है कि आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर बुलाया था और बहला-फुसलाकर मूंडाखेड़ा गांव के बाग में ले गया। आरोपी ने यहां खुद बियर पी और पीड़िता को भी पिलाई। नशे में होने पर आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और अगले दिन बाइक पर बैठाकर घर के पास छोड़कर भाग गया।  

जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी राहुल गेहूं कटाई के सीजन में एक माह तक पीड़िता के ताऊ के घर पर रहा था। अंदेशा है कि उसी समय आरोपी की नजर पीड़िता पर थी। इसके बाद मौका मिलते उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed