छात्रा को कार में लिफ्ट देकर क्लासमेट ने किया रेप, यूनिवर्सिटी के गेट के पास फेंककर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की एक बीए सेकेंड इयर की छात्रा से मंगलवार शाम को कार में रेप की घटना का खुलासा हुआ है।
आरोप है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को यूनिवर्सिटी के गेट के आगे फेंककर फरार हो गया। इस मामले में बुधवार को पीड़ित छात्रा ने एक आरोपी को नामजद कराते हुए दनकौर कोतवाली में रेप का केस दर्ज कराया है। साथ ही मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी निवासी 21 साल की एक छात्रा नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बीए सेकंड ईयर में पढ़ती है। उसने बताया कि मंगलवार को छुट्टी होने के बाद वह यूनिवर्सिटी के गेट पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।
पीड़िता के साथ पढ़ा है आरोपी
उसी दौरान एक कार यूनिवर्सिटी कैंपस से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रही थी, जिसके ड्राइवर ने कार को रोककर उसे ग्रेटर नोएडा तक लिफ्ट देने की बात कही। दनकौर पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर पीड़िता के साथ पिछले साल पढ़ा था, जिसके चलते वह उस पर विश्वास करके कार में बैठ गई।
पीड़िता ने बताया कि कार में दो और लोग सवार थे। आरोप है कि आरोपी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फोटो खींचने के बहाने पीड़िता को ले गया, जहां उसने अपने दोनों साथियों को बीआईसी के गेट पर ही उतार दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी उसको अपनी कार में बिठाकर बीआईसी के सर्किट के नजदीक पार्किंग में ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कार को अंदर से लॉक करके रेप की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी घटना को अंजाम देकर पीड़िता को यूनिवर्सिटी के गेट पर चलती कार से फेंककर फरार हो गया, जिसके चलते पीड़िता को चोट भी आई है। दनकौर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।