फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped and made ms and make viral on social media in greater noida

जिस लड़की से बंधवाई राखी उसे ही बहन की शादी में बुला बनाई अश्लील क्लिप, किया वायरल

Mon, 14 Aug 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 14 Aug 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
girl raped and made ms and make viral on social media in greater noida
- फोटो : सोशल मीड‌िया

मथुरा निवासी एक युवक ने क्षेत्र के गांव निवासी युवती से पहले राखी बंधवाकर बहन कर रिश्ता बनाया और फिर सगी बहन की शादी में बुलाकर रिश्ते को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर अश्लील क्लीपिंग तैयार कर ली। इतना ही नहीं आरोपी ने ये क्लीपिंग सोशल साइट पर वायरल कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कहा है कि मथुरा निवासी जितेंद्र व उसके पिता पहले एक साथ काम करते थे। इससे दोनों परिवारों की आपस में जान पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता से बंधवाता था राखी

girl raped and made ms and make viral on social media in greater noida

आरोप है कि जितेंद्र पीड़िता से राखी बंधवाता था और उसकी बहन से भी पीड़िता की दोस्ती है। जितेंद्र ने कुछ माह पहले अपनी बहन के विवाह में पीड़िता को अपने घर बुलाया।

इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील क्लीपिंग तैयार कर ली। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। 

आरोपी ने बात न मानने पर पीड़िता की अश्लील क्लीपिंग सोशल साइट पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता व उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में दर्ज कराया आरोपी के परिजनों के नाम 

girl raped and made ms and make viral on social media in greater noida

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व उसके परिजन जितेंद्र से विवाह करने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। वहीं, आरोपी पीड़ित पक्ष पर बात न मानने पर कई दिन से उसकी क्लीपिंग सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता ने आरोपी से विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। इसके चलते आरोपियों ने उसकी क्लीपिंग वायरल कर दी। इसके चलते पीड़िता ने जितेंद्र के परिजन पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

​कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed