शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बिल्डर के यहां कार्यरत युवती ने अपने ही साथी पर ब्लैकमेल कर तीन साल से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह तीन साल पहले एक बिल्डर के यहां काम करती थी।
वहां उसकी मुलाकात पलवल के गांव अटोहा निवासी अजय कुमार से हुई। युवती का आरोप है कि अजय उसे आते-जाते छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा।
रेप के दौरान खींची अश्लील फोटो और करने लगा ब्लैकमेल
एक दिन वह उसे कार में बैठाकर घुमाने ले गया। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से कुछ अश्लील तस्वीरें भी खीच ली।
महिला का आरोप है कि इसके बाद वह ब्लैकमेल करके उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक 25 फरवरी को आरोपी उसके घर आया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घ
टना के वक्त घर में कोई नहीं था। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।