फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl murdered before sexual assault in hapur

फूलगढ़ी कांड: मासूम के साथ पहले की थी हैवानियत, फिर नौकरों ने किया था ऐसा काम पुलिस भी हैरान

Fri, 07 Sep 2018 04:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 07 Sep 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
girl murdered before sexual assault in hapur
hapur murder - फोटो : कमल सैफी

फूलगढ़ी में बुधवार को डेयरी मालिक की बेटी की दरिंदगी के बाद गला दबाकर नौकरों ने उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन


घर से 80 हजार रुपये के साथ जेवर लूट और किशोरी की हत्या के बाद फरार नौकर सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मृतका के भाई की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने के चलते घटनास्थल पर पहुंचे आईजी को भी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। देहात पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा लिया।


 

बेटी का शव भूसे में दबा हुआ मिला

girl murdered before sexual assault in hapur
hapur murder - फोटो : कमल सैफी

बुधवार को दिन में डेयरी मालिक की 13 साल की बेटी का शव भूसे में दबा हुआ मिला था, जबकि उसके छोटे भाई की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस ने दो नौकरों अंकुर और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था। 

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि के साथ मृतका के प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत दम घुटने से हुई थी। 

उधर, लोगों का आरोप था कि पुलिस ने फरार सोनू खटीक के घर पर दबिश नहीं दी, जिसके चलते वह भाग निकला। आईजी रामकुमार ने कहा कि फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed