फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl gang raped by seven people in Noida 

4 साल से 7 बदमाश लड़की से करते रहे रेप, इज्जत की खातिर चुप रहा बाप तो पति ने उठाया ये कदम

Thu, 17 May 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 May 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
girl gang raped by seven people in Noida 

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से चार साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने शादी के बाद घटना की जानकारी दी तो पति की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बाकी छह की तलाश की जा रही है। सेक्टर-20 कोतवाल मनीष सक्सेना के अनुसार, पति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2017 में सेक्टर-5 के एक गांव में किराये पर रहने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन


2013 में पत्नी के घर के आसपास रहने वाले सात युवकों ने चार साल तक डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। जब भी वह पिता को घटना की जानकारी देती तो वह इज्जत की खातिर चुप्पी साधे रहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी में जब बोलने लगी मुझे छोड़ो मुझे बचाओ तो सामने आया राज....

girl gang raped by seven people in Noida 

इससे वह मानसिक रूप से तनाव में रही। बालिग होने पर शादी के बाद पत्नी एक दिन घर में बेहोश हो गई और आरोपियों के नाम लेकर मुझे छोड़ो, बचाओ की बात कहने लगी।

होश में आने पर पति ने पत्नी से घटना के बारे में पूछा। इस पर पत्नी ने बताया कि 15-16 साल की उम्र में उसके साथ सेक्टर-5 स्थित एक गांव में रहने वाले 7 युवकों ने दुष्कर्म किया। शादी होने तक जब भी उन्हें मौका मिलता तो वर्ष 2013 से 17 तक दुष्कर्म करते रहे।

इसके बाद पति की तहरीर पर पुलिस ने गौतम, इंद्रजीत, जगदीश, गौरव, सद्दाम, राजा और अमलेश के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed