{"_id":"581de5bb4f1c1bab31438f8c","slug":"girl-found-fainted-in-delhi-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचेत मिली दस दिन से लापता युवती, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचेत मिली दस दिन से लापता युवती, इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती की करावल नगर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस बात का खुलासा युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। युवती गत 25 अक्तूबर को करावल नगर स्थित टोल टैक्स कार्यालय के पास अचेत अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन
पांच दिन इलाज के बाद युवती ने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करावल नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। युवती के परिजनों ने एक युवक और उसके पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जहीरूद्दीन (40) सपरिवार रामपार्क, मोहम्मदी मस्जिद लोनी गाजियाबाद में रहता है। परिवार में पत्नी नसीमा, चार बेटी और एक बेटा है। वह गांधी नगर में सिलाई का काम करता है। पांच साल पहले जहीरूद्दीन घोंडा के सुभाष विहार इलाके में रहता था। वहां से अपना मकान बेचकर अब लोनी में रह रहा है।
विज्ञापन
उसकी दूसरी बेटी असराना (18) 12वीं कक्षा तक पढ़ी थी। गत 25 अक्तूबर की सुबह वह नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जाने की बात कहकर घर से नोएडा के लिए निकली। रात साढ़े आठ बजे तक वापस नहीं आने पर जहीरूद्दीन ने बेटी के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसका फोन बंद था।
रात करीब साढ़े दस बजे सुभाष विहार निवासी रहीसुद्दीन नाम के परिचित का फोन आया और उसने बताया कि करावल नगर टोल टैक्स कार्यालय के पास असराना को दौरा पड़ा है और वह उसे लेकर जीटीबी अस्पताल ले जा रहा है।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद असराना के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। असराना की तबियत बिगड़ गयी थी वह जोर-जोर से सांस ले रही थी। 31 अक्तूबर की शाम असराना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया।
4 नवंबर को उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया। जिसमें बताया गया कि असराना की गला घोंटकर हत्या की गई थी औैर उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्र्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने युवक व उसके पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया
जहीरूद्दीन ने असराना को अस्पताल पहुंचाने वाले रहीसुद्दीन व उसके बेटे एहतशाम पर हत्या का आरोप लगाया है। अपने बयान में उसने बताया कि असराना एहतशाम को एक साल से जानती थी और वह उससे शादी करना चाहती थी।
लेकिन एहतशाम के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। उसने आशंका जतायी कि शादी से बचने के लिए उन लोगों ने असराना की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।