{"_id":"5911e0f34f1c1b3b54852af6","slug":"girl-commits-suicide-in-palwal-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर बीए की छात्रा ने फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने पर बीए की छात्रा ने फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लड़की के परिजन और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया दिया पुलिस ने लड़की के पिता दाताराम की शिकायत पर 174 के तहत कार्रवाई की मांग की है। याद रहे कि कुछ समय पूर्व परिजनों ने लड़की के बारे में लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
लापता होने के करीब एक सप्ताह बाद लड़की वापस घर आ गई थी। लड़की के पिता दाताराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शुगर मिल में नौकरी करते हैं। मंगलवार को करीब साढे़ 10 बजे सूचना मिली कि उनकी 19 वर्षीय बेटी वर्षा ने घर के ऊपर बने कमरे में लगे पंखे से चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे तो लड़की का शव कपडे़ से लिपटा हुआ घर के आंगन में था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के प्रथम वर्ष के दौरान दो पेपर में फेल हो गई थी। फेल होने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी, हालांकि उसके कंपार्टमेंट के पेपर दिसंबर में होने थे। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन